BREAKING

डेली न्यूज़

राजनीति: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में दी कांग्रेस को चुनौती

40 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान, सीएम फेस होंगे भगवंत मान!

Oct 31, 2026 Super Admin

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में दी कांग्रेस को चुनौती
राजसूय
ad1
ad2
ad3
ad4

राजसूय,
2027 की शुरुआत में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने आज 40 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। पंजाब में 117 विधानसभा सीट हैं, 40 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना सीधे-सीधे कांग्रेस को चुनौती दी है, क्योंकि आम आदमी पार्टी कभी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा रही और अब कांग्रेस से चल रही खींचतान के बीच अपने अस्तित्व के लिए लड़ रही है।

इस लिस्ट में मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी है, जो कि धुरी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगे। उनकी सीट बदले जाने की चर्चा थी, लेकिन सीट नहीं बदलने के बाद अटकलें तेज हो गई है कि सीएम फेस भगवंत मान ही हो सकते हैं।

पंजाब चुनाव को लेकर जारी आप की लिस्ट के मुताबिक, लुधियाना और अमृतसर सहित कई अहम सीटों पर भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। बता दें कि शुक्रवार को ही आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया भी बैठक में थे।


नहीं बदली गई मुख्यमंत्री भगवंत मान की सीट

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सीट धूरी के बदले जाने की खबरें चल रही थीं लेकिन पार्टी ने तय किया कि सीट नहीं बदली जाएगी। इसी धूरी सीट से भगवंत मान ने बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्होंने 2022 में दलबीर सिंह गोल्डी 58,206 वोटों से हरा दिया था। इसीलिए आलाकमान द्वारा उन्हें धूरी से ही चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है।

जेल में रहकर भी लड़ेंगे चुनाव

पार्टी की पहली लिस्ट में जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा का नाम भी शामिल है। पार्टी ने उन्हें लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वह इसी सीट से दोबारा चुनाव लड़ेंगे। अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू और एसएएस नगर से कुलवंत सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

117 विधानसभा सीट हैं पंजाब में

इस बैठक में ही पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। पार्टी ने खास तौर पर उन नेताओं पर विचार किया जिन्होंने लगातार दो चुनाव जीते हैं और जिन्हें तीसरी बार मौका दिया जा सकता है। इसके बाद शनिवार को पहली लिस्ट जारी कर दी गई।

S

लेखक

Super Admin

26 प्रकाशित खबरें सभी देखें →