BREAKING

डेली न्यूज़

सुयश: बीकानेर मूल के आईपीएस दीपक पारीक को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

पैतृक मकान है बीकानेर के सोनगिरी क्षेत्र में

Oct 31, 2026 Super Admin

बीकानेर मूल के आईपीएस दीपक पारीक को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक
राजसूय
ad1
ad2
ad3
ad4

राजसूय,

बीकानेर मूल के आईपीएस अधिकारी श्री दीपक पारीक को पंजाब में विशेष अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य, शौर्य और कार्यकुशलता के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026 के लिए चयनित किया गया है। पंजाब के छह आईपीएस अधिकारियों को यह पदक मिलेगा। इनमें श्री दीपक पारीक भी शामिल हैं।

वर्तमान में पंजाब में एआईजी पद पर कार्यरत श्री दीपक पारीक की शिक्षा पिलानी स्थित बिरला पब्लिक स्कूल और बिट्स पिलानी में हुई है। उनके चयन की घोषणा से बीकानेर और पिलानी में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर पिता डॉ. आर.पी. पारीक को रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों की ओर से बधाइयां मिल रही हैं। श्री पारीक का पैतृक मकान सोनगिरी कुएं पर है। श्री पारीक वर्ष 2014 बेच के पंजाब कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। उनकी पत्नी भी आईपीएस हैं। श्री पारीक को पूर्व में ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही के लिए डीजीपी डिस्क सहित अन्य पुरस्कार मिल चुके हैं।

S

लेखक

Super Admin

26 प्रकाशित खबरें सभी देखें →