BREAKING

डेली न्यूज़

बीकानेर की डाक व्यवस्था में सुधार के आसार

Oct 18, 2026 Rajesh Ojha

बीकानेर की डाक व्यवस्था में सुधार के आसार
राजसूय
ad1
ad2
ad3
ad4

राजसूय। बीकानेर की डाक व्यवस्था में सुधार के आसार नजर आने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर अलग से डाक क्षेत्र बन गया है। ऐसा होने से अब बीकानेर डाक विभाग को संसाधन और स्टाफ अलग से मिलेगा। लंबे समय से आम लोगों को डाक विभाग से शिकायतें मिल रही थीं, जिसमें अब कमी आने को संभावना है।
केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने 31 जुलाई 2026 को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर बीकानेर डाक क्षेत्र के गठन की मांग उठाई थी। अब बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय के गठन को स्वीकृति मिल गई है। इससे बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अर्जुनराम मेघवाल ने अपने पत्र में बीकानेर,  नागौर, चूरू, श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, प्रशासनिक आवश्यकताओं तथा स्थानीय नागरिकों और व्यवसायियों की सुविधाओं का उल्लेख करते हुए अलग डाक क्षेत्र के गठन की आवश्यकता बताई थी। उन्होंने पश्चिमी राजस्थान के विशाल भौगोलिक क्षेत्र को देखते हुए डाक सेवाओं के प्रभावी संचालन, समयबद्ध वितरण और बेहतर प्रशासनिक निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया था।  बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय की स्वीकृति से पश्चिमी राजस्थान में डाक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने, क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था विकसित करने तथा आमजन, व्यापारियों और स्थानीय उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Rajesh  Ojha

लेखक

Rajesh Ojha

Bikaner

बीकानेर से प्रकाशित होने वाले हैलो बीकानेर व चूरू सेवन स्टार के संपादक। डिजीटल मीडिया के क्षेत्र में का विशेष अनुभव। राजसूय अखबार के संपादकीय विभाग प्रमुख।

2 प्रकाशित खबरें सभी देखें →