BREAKING

डेली न्यूज़

खेल: क्रिकेट खेलने फिर आमने सामने होंगे भारत पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

Oct 25, 2026 Super Admin

क्रिकेट खेलने फिर आमने सामने होंगे भारत पाकिस्तान
राजसूय
ad1
ad2
ad3
ad4

राजसूय,

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। इस बार भी भारत ए और पाकिस्तान ए को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इन दोनों टीमों के बीच एक बार फिर भिड़ंत होगी। यह टूर्नामेंट दोहा में खेला जाएगा।

इंडिया-ए अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगा। इसके बाद 22 नवंबर को वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया-ए की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी। ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला भारतीय टीम संयुक्त अरब अमीरात से खेलेगी। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पिछले साल पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया था।

ग्रुप ए में श्रीलंका-ए, बांग्लादेश-ए, अफगानिस्तान-ए और हॉन्ग कॉन्ग शामिल हैं। ग्रुप बीमें इंडिया-ए, पाकिस्तान-ए, नेपाल और यूएई को जगह मिली है। सभी टीमें अपने-अपने ग्रुप की अन्य तीन टीमों से खेलेंगी। जो टीमें अपने ग्रुप में टॉप-2 में फिनिश करेंगी वे सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल मुकाबला दूसरे ग्रुप की टॉप टीमों के साथ होगा। सेमीफाइनल मैच 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे। 29 नवंबर को फाइनल मुकाबला होगा। इस टूर्नामेंट के कुछ मैच यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (UDST) ग्राउंड पर खेले जाएंगे। हालांकि, अधिकांश मैच वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला भी इसी मैदान पर होगा। हालांकि, 19 नवंबर को उद्घाटन मैच यूडीएसटी में ही खेला जाएगा।

पिछले सीजन ऐसा था टूर्नामेंट का हाल

बता दें कि पिछले सीजन एशिया कप राइजिंग सुपर स्टार्स की कप्तानी जितेश शर्मा ने की थी। वैभव सूर्यवंशी भी इस टीम का हिस्सा थे। पहले मैच में इंडिया ए ने यूएई को 148 रनों से करारी शिकस्त दी थी। लेकिन अगले मैच में पाकिस्तान ने 8 विकेट से शिकस्त दी थी। आखिरी लीग मैच में ओमान को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से हुआ जिसमें मैच टाई रहा, लेकिन सुपर ओवर में बांग्लादेश ने बाजी मारी। भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फिर गया। फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुआ था, जिसे पाकिस्तान ने जीत लिया। पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर फाइनल खेलने उतरी थी। पिछले साल के खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम इस साल बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। देखना दिलचस्प होगा कि इस सीजन भारतीय टीम की कप्तानी किस खिलाड़ी के हाथ में रहती है और स्क्वॉड में कौन- कौन से प्लेयर शामिल रहते हैं।

S

लेखक

Super Admin

26 प्रकाशित खबरें सभी देखें →