BREAKING

डेली न्यूज़

राहुल गांधी पर फिर भाजपा हमलवार: SIR पर शुरू हुआ विपक्ष का अभियान अधरझूल में!

Oct 20, 2026 Super Admin

SIR पर शुरू हुआ विपक्ष का अभियान अधरझूल में!
राजसूय
ad1
ad2
ad3
ad4

राजसूय। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर निकलने के बाद से भाजपा हमलवार है। राहुल गांधी के कथित रूप से  वियतनाम में हनोई के लिए रवाना होने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन असली कारण अभी तक सामने नहीं आया है। यह जरूर कहा जा रहा है कि यह उनकी निजी यात्रा है।  राहुल आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। 
एक ऐसा दौर जब केंद्र सरकार पर विपक्ष आक्रामक है; राहुल गांधी का विदेश निकल जाना विपक्ष के अभियान को अधरझूल में छोड़ने जैसा माना जा रहा है, क्योंकि आगे बढ़कर राहुल गांधी ही SIR पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तेज हमले कर रहे थे।
भाजपा के वीडियो और बयानों पर हालांकि कांग्रेस जवाब दे रही है, लेकिन अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है कि अगर वे गए हैं तो क्यों गए हैं और  वापसी कब है।
राहुल गांधी का इस तरह विदेश जाने के पीछे की वजह भले ही किसी को समझ नहीं आई हो, लेकिन राहुल गांधी के समर्थकों का कहना है कि उन्होंने जो आंदोलन शुरू किया है, उसे ढीला नहीं पड़ने देंगे। यह आंदोलन उनके आते ही और तेज शुरू हो जाएगा।
इस बीच देश में यह बहस भी शुरू हो गई है कि देश के नेता प्रतिपक्ष, जिन्हें जेड श्रेणी सुरक्षा मिली हुई है;अपनी यात्रा के कार्यक्रमों की लेकर गंभीर होना चाहिए।

S

लेखक

Super Admin

26 प्रकाशित खबरें सभी देखें →