BREAKING

कवर स्टोरी

बीकानेर: विकसित भारत जन सेवा अभियान में पेंशनधारी को मिली राहत

वार्षिक सत्यापन के बाद दिसंबर 2025 से बंद पेंशन पुनः शुरू

विकसित भारत जन सेवा अभियान में पेंशनधारी को मिली राहत
राजसूय
ad1
ad2
ad3
ad4

बीकानेर। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 (सेवा सेतु अभियान) के तहत पंचायत समिति परिसर, बीकानेर में आयोजित शिविर में सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थी की दिसंबर 2025 से बंद पेंशन पुनः शुरू करवाई गई।

विकास अधिकारी श्री दिनेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि शिविर में ग्राम पंचायत शोभासर के ग्राम भूरखीरा निवासी श्री मदन सिंह पुत्र श्री भंवर सिंह ने उपस्थित होकर अपनी समस्या बताई। लाभार्थी की सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन दिसंबर 2025 से बंद थी। शिविर में उनकी पेंशन पीपीओ संख्या 02366836 का वार्षिक सत्यापन करवाया गया। सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद लाभार्थी की पेंशन पुनः शुरू कर पेंशन का लाभ दिलाया गया।

पेंशन पुनः शुरू होने पर लाभार्थी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा तथा जिला एवं ब्लॉक प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विकास अधिकारी श्री दिनेश चन्द्र मिश्रा, नायब तहसीलदार श्री मनोज कुमार पुरोहित, अतिरिक्त विकास अधिकारी श्री दिनेश पालीवाल, सहायक विकास अधिकारी श्री गिरिराज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हरीश बी शर्मा

लेखक

हरीश बी शर्मा

पत्रकारिता का लंबा अनुभव। दैनिक भास्कर सहित लोकमत, निर्भय कलम, लॉयन एक्सप्रेस आदि अखबारों में बतौर पत्रकार कार्य किया। राजसूय के सलाहकार संपादक। राजसूय के संस्थापकों में से एक।

11 प्रकाशित खबरें सभी देखें →