BREAKING

डेली न्यूज़

मनोरंजन: राजस्थानी फिल्म धूड़ देशभर में रिलीज

100 से ज्यादा सिनेमाघरों में

Oct 24, 2026 Super Admin

राजस्थानी फिल्म धूड़ देशभर में रिलीज
राजसूय
ad1
ad2
ad3
ad4

राजसूय। डूंडलोद विद्यापीठ में पढ़ाई के दौरान मंच और सांस्कृतिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले शेखावाटी के विवेक पारीक अब बड़े पर्दे पर अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाने जा रहे हैं। वीर रस के कवि, मोटिवेशनल स्पीकर और रंगकर्मी के रूप में पहचान बना चुके विवेक आनंद सिंह चौहान के निर्देशन में बनी राजस्थानी फिल्म 'धूड़' (सैंडस्टॉर्म) में अहम भूमिका निभा रहे हैं। 23 अक्टूबर को देशभर के 100 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म से विवेक को अभिनय के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की उम्मीद है। उनकी यह यात्रा शेखावाटी की शैक्षणिक और सांस्कृतिक जमीन से निकलकर सिनेमा के बड़े मंच तक पहुंचने की कहानी भी है।

 

लक्ष्मणगढ़ के मूलनिवासी विवेक पारीक की स्कूली शिक्षा डूंडलोद स्थित डूंडलोद विद्यापीठ में हुई। यहीं से उनके व्यक्तित्व और सांस्कृतिक रुचियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला। इसके बाद उन्होंने जोधपुर के एमबीएम कॉलेज से एमटेक की डिग्री हासिल की। तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद उनकी रुचि मंच संचालन, कविता और अभिनय में बनी रही। धीरे-धीरे उन्होंने वीर रस की कविताओं और प्रभावशाली वक्तृत्व शैली के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई। विवेक पारीक कुमार विश्वास, सुरेंद्र शर्मा, अरुण जैमिनी और शैलेश लोढ़ा जैसे ख्यातनाम कवियों के साथ मंच साझा कर चुके हैं। मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी वे युवाओं को प्रेरित करते रहे हैं। अब अभिनय के जरिए अपनी सपनी रचनात्मक प्रतिभा को नए आयाम देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।एनएसडी के विशेषज्ञों से सीखा अभिनय का हुनर विवेक की रंगमंच के प्रति रुचि उन्हें राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) की चयन प्रक्रिया तक ले गई। वर्ष 2015 में प्रवेश के लिए आवेदन करने के बाद वे प्रमुख 100 प्रतिभागियों में शामिल हुए। उन्हें एनएसडी के विशेषज्ञों के सानिध्य में दस दिन का प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिला। इसके बाद उन्होंने कई लघु फिल्मों और विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया। उनकी वर्ष 2022 में बनी लघु फिल्म 'डेजर्ट डेजी' (गुलबहार) का एम्सटर्डम फ्रीडम फिल्म फेस्टिवल और दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन हुआ था। वहीं, उनकी लघु फिल्म 'फोटोग्राफर' में जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और उम्मीद बनाए रखने का संदेश दिया गया है। धूड़' में यशपाल शर्मा के साथ आएंगे नजर विवेक पारीक के लिए राजस्थानी फिल्म 'धूड़' अभिनय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अवसर है। सोल ऑफ डेजर्ट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा उनके पिताकी भूमिका निभा रहे हैं। विवेक फिल्म में सुमेर बना का किरदार निभाएंगे, जो परिवार का इकलौता वारिस है। फिल्म में अलका आमीन, भवानी सिंह चौहान, प्रवीण चौधरी और वानिकी त्यागी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसका संगीत मेहुल सुरति ने तैयार किया है। 'धूड़' 1990 के दशक के राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बनी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है। इसकी कहानी थार रेगिस्तान में रहने वाले एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें सत्ता, लालच, पारिवारिक विरासत और आंतरिक संघर्षों को दर्शाया गया है। फिल्म 23 अक्टूबर को देशभर के 100 से अधिक सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इसे व्यापक स्तर पर एक साथ रिलीज होने वाली पहली राजस्थानी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म की रिलीज से राजस्थानी सिनेमा को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने और क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को नई पहचान दिलाने की उम्मीद है।

S

लेखक

Super Admin

26 प्रकाशित खबरें सभी देखें →